छत्तीसगढ़ के कवर्धा के बंदौरा जंगल में 22 साल की युवती बेहोशी की हालत में मिली है। शादी बात को लेकर विवाद हुआ, तो प्रेमी ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। बेहोश होने के बाद मरा समझकर पत्थरों के नीचे दबा दिया। पिकनिक मनाने आए लोगों ने उसकी जान बचाई। घटना कुकदूर थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, पहले लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की अफवाह उड़ गई थी, लेकिन जांच में यह फर्जी निकली। अब पुलिस ने उसके प्रेमी रवि मरकाम (20) और साथी अजीत मरकाम (21) को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? पुलिस जांच में पता चला कि, युवती अपने मामा के घर विचारपुर में शादी में आई थी। उसकी मुलाकात प्रेमी रवि से हुई। गुरुवार को वो रवि मरकाम और उसके दोस्त अजीत मरकाम के साथ बंदौरा जंगल घूमने निकली थी। जंगल में शादी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर रवि ने दुपट्टे से युवती का गला घोंट दिया। बेहोश होने के बाद दोनों आरोपियों ने उसे मृत समझकर गुफानुमा जगह पर पत्थरों से दबा दिया और भाग गए। इसी बीच शुक्रवार को पिकनिक मनाने आए लोगों ने युवती की कराहने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। प्रेमी और दोस्त गिरफ्तार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोट आने के चलते उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने रवि मरकाम और अजीत मरकाम के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना की पुष्टि नहीं हुई- एएसपी कबीरधाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। …………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… मूड ऑफ था इसलिए चाकू से 25-30 बार गोद डाला…VIDEO: खून लगे चाकू के साथ इंस्टाग्राम में डाली स्टोरी, लिखा-जेल में मेरा राज,मारूंगा मतलब मारूंगा छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने दूसरे युवक को बीच सड़क चाकू से 25-30 बार गोदकर मार डाला। मर्डर का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह लगातार वार करते नजर आ रहा है। वारदात के वक्त सड़क पर खून ही खून फैल गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


