शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:गर्भ ठहरने पर मुकरा, रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ाया, 2 बार पुलिस को दे चुका था चकमा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भ ठहरने के बाद विवाह से इनकार करने वाले आरोपी अंकित किस्पोट्टा (29) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जशपुर पुलिस ने उसे रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और दो बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकला था। पीड़िता ने 8 अगस्त 2025 को चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि फरवरी 2025 में उसका रिश्ता अंकित किस्पोट्टा से तय हुआ था। 30 मार्च को आरोपी पीड़िता को बहाने से अपने गांव ले गया और शादी का हवाला देकर उसके साथ संबंध बनाए। शादी करने से किया इनकार इसके बाद भी वह 11 जून तक सप्ताह में दो बार पीड़िता के घर आता रहा और शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता गर्भवती हो गई और चार माह का गर्भ ठहर गया, तब आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(m) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामला थाना बगीचा में स्थानांतरित कर अपराध क्रमांक 162/25 दर्ज कर जांच शुरू हुई। जांच के दौरान पता चला कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा दो बार पुलिस टीम रायपुर गई, मगर आरोपी हर बार चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच जानकारी मिली कि अंकित किस्पोट्टा रायपुर रेलवे स्टेशन पर कहीं भागने की फिराक में है। जीआरपी रायपुर के सहयोग से पुलिस ने घेराबंदी की और उसे धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पर्याप्त सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस संवेदनशील एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्र के दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस बेहद संवेदनशील है और ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *