शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप:कांकेर में बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था; 2 दिन बाद आरोपी पकड़ाया

कांकेर जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। भर्रीटोला स्कूल पारा का रहने वाला डोमेंद्र कुमार कोटपरिया (21) लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के पिता ने 6 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। 9 अप्रैल को पीड़िता को भर्रीटोला से बरामद किया। शादी का झांसा देकर रेप पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के बाद उसके साथ रेप किया। आरोपी को नाबालिग की उम्र की जानकारी होने के बावजूद उसने यह अपराध किया। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में सउनि कलावती थापा, महिला आरक्षक ज्योति मिश्रा, अमिला उईके और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *