शादी का झांसा देकर युवती से बनाए हुए शारीरिक संबंध:मुकदमा दर्ज, दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से किया मना

पीलीभीत में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने शादी करने की बात कही, तो आरोपी युवक मना कर दिया। पूरे मामले में आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाने में शिकायत की। बताया कि क्षेत्र के ही एक युवक से उसका 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लंबे समय से युवक से युवती के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इस दौरान युवक ने रिश्ते के लिए अपनी बहन और बहनोई को युवती के घर भेज दोनों पक्षों में सहमति बन गई। आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया आरोप है कि युवक इसके बाद युवती के घर मिलने आने लगा। उसने शारीरिक संबंध भी बनाया। जब युवती ने लंबा समय बीतने के बाद आरोपी से शादी करने की बात कही, तो युवक शादी की बात से मुकर गया। 12 दिसंबर को युवती के घर पहुंचे आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दहेज में परिजनों द्वारा दो बीघा जमीन और बुलेट की मांग करने की बात कही। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी शादी की बात से मना कर दिया। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कुल तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया है। जहानाबाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा का कहना है कि पीड़िता की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *