शादी का झांसा देकर विवाहिता से यौन शौषण का आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | दुमका दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मधुडिंडा गांव की एक विवाहिता ने गांव के ही दीपक कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने व शादी करने से इनकार करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित युवक से उसका करीब 6 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। जब शादी के लिए दवाब बनाया तो मुकर गया। करीब चार वर्ष पूर्व महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद पति के साथ ससुराल में रहने लगी। इसके बाद दीपक ससुराल में फोन करने लगा। शादी का दबाव डालने लगा। उसके झांसे में आकर वह उससे फिर से बात करने लगी। नौ जनवरी को पीड़िता अपनी बहन घर से ससुराल लौट रही थी। इसी दौरान सुगाबथान के जब पहुंची तो आरोपित का फोन आया कि कहां हो। बताया िक वह अपने ससुराल जा रही है और अभी सुगाबथान गांव के निकट है। इस पर आरोपित ने कहा कि तुम वहीं रहो हम आ रहे हैं। आज रात को हम दोनों शादी करेंगे। पीड़िता उसके बातों का विश्वास कर वहीं इंतजार करने लगी। शाम करीब पांच बजे आरोपित आया और बाइक से भगाकर पीड़िता को सरैयाहाट थाना के मधुडिंडा गांव लाया एवं एक अज्ञात घर में रखा, जहां उसके साथ रात में यौन शौषण किया। सुबह होने पर जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो मनाकर भाग गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *