शादी का झांसा देकर 15 साल की युवती को भगाया, अज्ञात पर केस

भास्कर न्यूज | जालंधर बस्ती बाबा खेल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परिजनों ने थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस को बताया कि वे कृष्णा नगर में रहते हैं और उनकी 15 साल की बेटी को अज्ञात युवक ले गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी रोज की तरह घर से काम पर गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। आईओ एएसआई नीला राम ने महिला के बयान के आधार पर अज्ञात युवक के बीएनएस की धारा 137(2) और 87 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *