शादी का वादा कर मुकरने वाले उदय नगर पार्षद पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

भास्कर न्यूज | कांकेर शहर में चुनाव के दौरान शुरू हुई प्रेम कहानी व पार्षद के चुनावी वादे की दिलचस्प स्टोरी में अब उसके खिलाफ प्रेमिका ने शारीरिक शोषण का मामला दर्ज करा दिया। इसके पहले भी प्रेमिका ने पुलिस में लिखित शिकायत की थी लेकिन पार्षद ने जैसे तैसे उसे मना बुझा कर वापस ले आया था। लेकिन बाद वह प्रेमिका से बात करना छोड़ दिया। पार्षद का रवैया देख व शादी नहीं करने की बात पर प्रेमिका ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी। उदय नगर कांग्रेस पार्षद त्रिलोक सिंह ठाकुर के खिलाफ उसी वार्ड की एक विधवा महिला ने 23 जून को पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें महिला ने बताया था कि उसके पति की मृत्यु होने के बाद वह चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी त्रिलोक सिंह ठाकुर के संपर्क में आई। प्रचार प्रसार के दौरान दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा और बात शादी तक जा पहुंची। पार्षद ने चुनाव के बाद शादी का वादा किया। वह चुनाव जीत गया। लेकिन इस दौरान पार्षद की दूसरी जगह शादी तय हो गई। जानकारी होने पर प्रेमिका भड़क गई और शादी के लिए दबाव बनाने लगी। पार्षद ने इंकार किया तो प्रेमिका सीधे कांकेर थाना पहुंच लिखित शिकायत कर दी। मामल बढ़ता देख पार्षद ने प्रेमिका से दो माह बाद शादी करने का वादा किया जिसके बाद थाने में की गई लिखित शिकायत वापस लेकर लौट गई थी। इस बीच इसकी शिकायत एक बार पुलिस से की लेकिन फिर से समझाईश पर वह मान गई। रविवार 20 जुलाई को उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। टीआई मनीष नागर ने कहा महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *