शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म:कोंडागांव में 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

कोंडागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में 22 वर्षीय पीलाम्बर प्रसाद तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करमरी, थाना माकड़ी जिला कोंडागांव का रहने वाला है। पीड़िता ने थाना कोंडागांव में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी ने अफेयर और शादी का झूठा वादा करके उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने मामले में धारा 64(2)(ढ), 64(2)(ट), 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को घर से किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को 26 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक शांति यादव, दिनेश पटेल, प्रधान आरक्षक अशोक मरकाम और थाना कोंडागांव की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *