शादी के लिए 150 किमी दूर पहुंची प्रेमिका:इंस्टाग्राम पर फोटो लाइक करने से शुरू हुई लव स्टोरी; रायसेन के नरखेड़ा मंदिर में विवाह

रायसेन जिले के बरजोरपुर में एक अनोखी शादी हुई, जहां सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत ने विवाह का रूप ले लिया। रायसेन के बरजोरपुर निवासी जसवंत मीणा और इटारसी की सरिता धुर्वे ने नरखेड़ा मंदिर में बुधवार शाम सादगीपूर्ण शादी की। सरिता 150 किलोमीटर का सफर तय कर बस से बरजोरपुर पहुंची थी। दो महीने पहले यह कहानी इंस्टाग्राम पर एक फोटो लाइक करने से शुरू हुई थी। जसवंत मीणा ने सरिता की पोस्ट को लाइक किया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई, जो दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। जसवंत खेती-किसानी करते हैं। बातचीत बढ़ने पर दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया। इसी फैसले के बाद सरिता इटारसी से बस में सवार होकर 150 किलोमीटर दूर सीधे जसवंत के घर बरजोरपुर पहुंच गई। परिवार की सहमति से हुई शादी गांव में मामला सामने आने पर जसवंत ने पूरी बात ग्राम सरपंच नरेश चौधरी को बताई। सरपंच ने समझदारी दिखाते हुए जसवंत के परिवार से बात की और उन्हें शादी के लिए राजी किया। परिवार की सहमति मिलने के बाद नरखेड़ा मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में सरपंच नरेश चौधरी, जसवंत के जीजा और अन्य रिश्तेदारों की मौजूदगी में जसवंत ने सरिता की मांग भरी। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं। मौजूद लोगों ने नवदंपती को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह शादी गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे सोशल मीडिया के बदलते दौर की दिलचस्प कहानी बता रहे हैं, जहां इंस्टाग्राम पर हुई पहचान ने विवाह का रूप ले लिया। नवविवाहितों ने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *