अजमेर में धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने श्री गोविंदम् रिसोर्ट और समारोह स्थल के संचालकों के खिलाफ क्रिश्चयनगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अजमेर निवासी सुनील कुमार सिखवाल पुत्र रामकुमार सिखवाल ने रिपोर्ट दी कि 22 नवम्बर 2024 को उनकी बेटी का विवाह होना था। विवाह समारोह के लिए गोविन्द दायमा पुत्र द्वारका प्रसाद और रणजीत दायमा पुत्र द्वारका प्रसाद से मिले। उन्होंने बताया कि उनका शादी समारोह स्थल श्री गोविन्दम के नाम से वैशाली नगर, अजमेर में है। जो कि विधिक रूप से सहीं है और एडीए व नगर निगम की ओर से मान्य है। अग्निशमन विभाग से भी अनुमति ली हुई हैं। बातों पर विश्वास करते हुए समारोह स्थल की दो दिन की बुकिंग 6 लाख में की। इसके लिए 1 मई 2024 को 31 हजार और शादी के दो दिन पूर्व सम्पूर्ण राशि प्राप्त करने के बाद समारोह स्थल सौंपने का वादा किया, जिसमें पूरी सजावट, लाईट, टेन्ट, 31 कमरे, दो हॉल एवं रसोई घर, एवं गार्डन देने की बात हुई थी। इसके बाद 20 जुलाई 2024 को एडवांस दो लाख सत्तर हजार रुपए नकद अदा किए। इस प्रकार दोनों राशि मिलाकर कुल रकम 3 लाख एक हजार दिए। उन्होंने कहा कि 21 व 22 नवम्बर 2024 को समारोह स्थल तैयार मिलेगा। इसके बाद 25 अक्टूबर 2024 को पता चला कि श्री गोविन्दम समारोह स्थल अवैध रूप से संचालित होने के कारण एडीए ने सीज कर दिया है। इनको बताया तो कहा कि बुकिंग से पूर्व एडीए से समारोह स्थल खुलवा देंगे। इसके बाद झूठे आश्वासन देकर बहलाता व फुसलाता रहा। बाद में न तो रकम लौटाई और न समारोह स्थल की व्यवस्था करी। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढें ये खबर भी… REET-2024 के आवेदन में आज से कर सकते करेक्शन:19 जनवरी लास्ट डेट, 200 रुपए होगी फीस; 14 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रीट-2024 का आयोजन 27 फरवरी को प्रस्तावित है। रीट के लिए आखिरी तारीख तक 14 लाख 27 हजार 248 आवेदन फार्म जमा हुए है। इन आवेदन में करक्शन के लिए आज से आवेदन किए जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


