शादी के 6 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष का आरोप– पति ने कीटनाशक पिलाया, पति का दावा– खुद पीया;लव मैरिज की थी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मायके आरोप है कि पति उसे प्रताड़ित करता था। उसने ही पत्नी को कीटनाशक पिलाया है। जबकि पति का कहना है कि उसे खुद ही कीटनाशक पी लिया था। मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बांधाखार का है। जानकारी के मुताबिक, पति का नाम जयकिशन सिदार (24) है। जबकि पत्नी का नाम मालती (23) है। दोनों ने लव मैरिज की थी। इस मामले में कार्यपालिक दंडाधिकारी ने पुलिस की मौजूदगी में मृतिका के परिजनों से पूछताछ की है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, जयकिशन पेशे से किसान है। 27 जून 2025 को उसकी शादी खरसिया के ग्राम लोधिया की रहने वाली मालती सिदार से हुई। दोनों परिवारों में रिश्तेदारी थी। जयकिशन और मालती के बीच जान-पहचान के बाद प्रेम विवाह हुआ था। 16 दिसंबर की सुबह मालती ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को देर शाम तब हुई जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे तत्काल करतला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। कार्यपालिक दंडाधिकारी ने की पूछताछ परिजन उसे टीपी नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां 19 दिसंबर की रात इलाज के दौरान मौत उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने सीएसईबी पुलिस को मेमो भेजकर घटना की सूचना दी। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा था, पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी को सूचित किया। कार्यपालिक दंडाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में मृतिका के परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में पति जयकिशन सिदार और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने कहा कि उन्हें उसके आत्महत्या करने के कारण की कोई जानकारी नहीं है। दोनों परिवारों में थी रिश्तेदारी वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने पति जयकिशन पर मालती को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों में रिश्तेदारी थी। जयकिशन मालती के बीच जान-पहचान के बाद प्रेम विवाह हुआ था। मायके पक्ष के अनुसार, जयकिशन शादी के महज एक सप्ताह बाद से ही अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। मृतिका की बुआ उमा सिदार ने बताया कि मालती ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। पहले उल्टी-दस्त की जानकारी दी गई शादी के बाद से जयकिशन ने मालती का मोबाइल तोड़ दिया था। 18 दिसंबर को जयकिशन ने जानकारी दी की मालती को उल्टी-दस्त हो रहा है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन रास्ते में कीटनाशक वाली बातें हमको पता चला। जब हमारी मालती से बात हुई तो बताया कि उसने कीटनाशक नहीं पिया है। मामले की जांच जारी- पुलिस इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मायके और ससुराल पक्ष का बयान दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *