रायगढ़ | लैलूंगा के बनकेला में एक युवक ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि शादी नहीं होने से अवसाद के कारण युवक ने फांसी लगाई है। परिजन ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खुदकुशी की वजह जानने के लिए पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है। लैलूंगा के गांव बनकेला में 24 साल का फणीराम राठिया मंगलवार की रात गांव के नजदीक आयोजित गहिरा मेला देखने गया था। देर रात लौटने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया। देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो परिजन दरवाजा खटखटाया। नहीं खुलने पर अंदर झांक कर देखा तो फणी का शव रस्सी से लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजन ने पुलिस को बताया है कि फणी की शादी के लिए कन्या की तलाश की जा रही थी। कई जगह बात चली लेकिन रिश्ता नहीं हो पा रहा था। इससे वह तनाव में रहता था। माना जा रहा है कि इस तनाव के कारण उसने खुदकुशी की है।


