शादी में गए दो भाईयों के घर लाखों की चोरी:कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर; बच्चों का गुल्लक फोड़कर भी निकाले पैसे

दुर्ग जिले के कैलाश नगर में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी मिलाकर लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए की चोरी की है। वारदात के वक्त घर में रहने वाले दोनों भाई परिवार सहित शादी समारोह में गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जा कर देखा तो घर के सामान अस्त-व्यस्त था। बाद में पता चला कि घर में चोरी हुई है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है चोरों ने पहले कुल्हाड़ी से मेनगेट का ताला तोड़ा और फिर कमरों में रखी आलमारियों के लॉक तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया। चोरों ने बच्चों का गुल्लक फोड़कर भी पैसा निकाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 5 दिनों तक घर में कोई नहीं था जानकारी के अनुसार कैलाश नगर के रहने वाले राहुल गुप्ता, जो पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में ओम परफ्यूम एंड अगरबत्ती नाम से दुकान चलाते हैं, 21 नवंबर की सुबह अपने भाई राजकुमार गुप्ता के साथ शादी में शामिल होने आरंग गए थे। दोनों परिवार पांच दिनों तक बाहर थे। 26 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे जब वे लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो दोनों भाइयों के कमरों की आलमारियों के लॉक उखड़े हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। दोनों भाईयों के घरों में हुई चोरी चोरों ने दोनों भाईयों के घरों में चोरी की। राहुल गुप्ता के घर से चोरों ने 01 सोने की चैन, 01 जोड़ी छोटे सोने के ईयरटॉप्स, 01 जोड़ी बड़े सोने के ईयरटॉप्स, 01 जोड़ी सोने का झुमका, 09 चांदी के सिक्के, 02 चांदी की चैन और 40,000 रुपए नगद चोरी हुई। वहीं राजकुमार गुप्ता के कमरे से 01 सोने की चैन, 01 जोड़ी सोने के ईयरटॉप्स, 04 नग सोने की फुल्ली, 05 जोड़ी चांदी की पायल और 80,000 रुपए नगद की चोरी हुई है। टंगिया लेकर आए थे चोर, सीसीटीवी में दिखे दो से ज्यादा लोग परिवार के शादी में जाने से घर पूरी तरह सूना था, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से भीतर प्रवेश कर गए। बताया जा रहा है कि चोर अपने साथ टंगिया लेकर आए थे। आस-पास लगे सीसीटीवी में भी दो से ज्यादा संदिग्ध नजर आ रहे हैं। राहुल की शिकायत पर जामुल थाना में अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *