गिरिडीह के न्यू कॉलोनी झरियागादी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। घटना 9 मई की रात की है। सुरेश प्रसाद का परिवार गांवा थाना क्षेत्र के माल्ड़ा गांव में शादी समारोह में गया हुआ था। सुबह करीब 8:30 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो घर का मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर का नजारा देख परिवार के होश उड़ गए। अलमारी टूटी हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब 4 लाख रुपए नकद और 8 लाख रुपए के जेवरात ले गए। चोरों की गिरफ्तारी और माल की बरामदगी की मांग सुरेश प्रसाद ने तुरंत अपने परिचितों और नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। भुक्तभोगी ने पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी और माल की बरामदगी की मांग की है। नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिल गया है। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।


