शादी से मना किया तो दोस्त ने की मारपीट:इंदौर में आरोपी युवती के फ्लैट में जबरन घुसा; छत से फेंकने की कोशिश, केस दर्ज

इंदौर की तिलक नगर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि युवक देर रात जबरन उसके फ्लैट में घुसा और विवाद के दौरान उसे छत से नीचे फेंकने की कोशिश की। तिलक नगर पुलिस के अनुसार, दीपकुंज अपार्टमेंट में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने रविवार को अर्नोश पुत्र जाल कपाड़िया, निवासी कालीदास शिवालिक कॉलोनी, बिचौली मर्दाना, के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती निजी कंपनी में नौकरी करती है और करीब तीन महीने से आरोपी को जानती थी। दोनों के बीच समय-समय पर मुलाकात होती रहती थी। युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले अर्नोश ने उससे शादी की बात की थी, लेकिन उसके व्यवहार में बदलाव देखकर उसने इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात युवती के फ्लैट पर पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज की और युवती के साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोपी उसे छत पर ले गया और ऊपर से फेंकने की कोशिश की। विरोध करने पर युवती के हाथ व चेहरे पर चोटें आईं। युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। जाते समय अर्नोश ने युवती और बिल्डिंग के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। रविवार सुबह पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *