शादी से लौट रहे जर्नलिस्ट की एक्सिडेंट में मौत:मोहाली में हुआ हादसा, काफी देर तक सड़क पर पड़ रहा, शरीर से बहा खून

मोहाली में हुए एक सड़क हादसे में सीनियर पत्रकार दविंदर सिंह की मौत हो गई। वह 29 साल के थे। आज उनके पैतृक गांव शमसपुर (समराला के नजदीक) में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांववासी, नजदीकी रिश्तेदार और परिवार के लोग मौजूद रहे। किसी को भी इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। सेक्टर-89 में हुआ एक्सिडेंट जानकारी के मुताबिक रविवार-सोमवार रात दविंदर जीरकपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से लौटते समय वह अपनी बाइक पर अपने घर भागोमाजरा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सेक्टर-89 में उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उनके शरीर से काफी खून बह गया और वह सड़क पर काफी देर तक पड़े रहे, लेकिन वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उनकी मदद के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया।
फोन उठाया तो एक्सिडेंट का पता चला इसी बीच शादी में उनके साथ गए साथियों ने उन्हें फोन किया। जब संपर्क नहीं हुआ तो वहां मौजूद लोगों से जानकारी मिली कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते उन्हें तुरंत अपनी गाड़ी में डालकर सोहाना स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दविंदर पिछले दस साल से मोहाली और ट्राईसिटी में कार्यरत थे। वह कई समाजसेवी संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे। उनकी मृत्यु पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *