शाबाश बेटी:2 साल पूर्व सीखीं सॉफ्टबॉल की बारीकियां, 3 बार नेशनल खेल चुकी सिद्धि अब ताइवान में दिखाएगी दमखम

एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप 25 मार्च से ताइवान में शुरू होगी। इस​के लिए अंडर-15 बालिका वर्ग की 16 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित हो गई। जिसमें राजस्थान से एक मात्र खिलाड़ी भरतपुर की सिद्धि शर्मा का चयन हुआ है। सिद्धि को टीम में पिचर के लिए शामिल किया गया है। हाल में भारतीय सॉफ्टबॉल संघ द्वारा महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर सिद्धि को टीम में जगह मिली है। वहीं जिला खेल​ अधिकारी और सॉफ्टबॉल कोच अभिषेक पवार को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया है। चैंपियनशिप से पहले भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर इंदौर में 19 से 25 जनवरी तक होगा। जिसमें भाग लेने के लिए सि​द्धि शर्मा और कोच अभिषेक इं​दौर गए हैं। तीन बार नेशनल खेल चुकी है सिद्धि 8 कक्षा में पढ़ रही सिद्धि जूनियर और सब जूनियर में अब तक तीन बार नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। जिसमें 2024 में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में सिद्धि ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं टीम में उनकी बहन अवनी शर्मा भी शामिल रहीं। दो साल पहले सॉफ्टबॉल खेलना शुरू करने वाली 12 वर्षीय सिद्धि अब ताइवान में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। कोच अभिषेक पवार ने बताया कि सिद्धि की थ्रो पावर को देखते हुए उसे पिचर (बॉल फेंकने वाला) बनाने पर ध्यान दिया। ​सिद्धि पिछले 5 महीने से रोजाना ओवर साइज और एक किग्रा भार की गेंदों से 300 पिचिंग (बॉल फेंकना) कर रही है। सि​द्धि की सफलता के पीछे उनके माता का भी हाथ रहा है। नगर निगम में कार्यरत पिता प्रैक्टिस के लिए शाम को लोहागढ़ स्टे​डियम में छोड़ने आते हैं। वहीं माता लेने के लिए आती हैं। भारतीय सॉफ्टबॉल संघ द्वारा वर्ल्ड बेसबॉल सॉफ्टबॉल संघ द्वारा लेवल 2 प्रशिक्षित लोहागढ़ स्टेडियम में सॉफ्टबॉल कोच एवं जिला खेल अधिकारी अभिषेक पवार को भारतीय सॉफ्टबॉल टीम का कोच बनाया है। अभिषेक पूर्व में भी कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोच के रूप में जा चुके है जिनमें सिंगापुर, चाइना,जापान,थाईलैण्ड , मलेशिया शामिल है। वहीं सिद्धि शर्मा और अभिषेक पवार के भारतीय सॉफ्टबॉल टीम में चयन पर राजस्थान के सचिव राजवीर सिंह ने स्वागत सम्मान किया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *