शामगढ़ बंद:नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला

शामगढ़ (मंदसौर) में नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दूसरा दिन भी नगर बंद रहा। शिव-हनुमान मंदिर के सामने भीड़ एकत्र होकर आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग कर रही थी। नगर परिषद ने आरोपी रेहान अब्बासी के घर की दीवारें लगभग 3 फीट तक जेसीबी से तोड़ी, जबकि सहयोगी बाबू शाह के घर का अतिक्रमण संकरी गली होने से हथौड़े से हटाया गया। इसे लोगों ने दिखावा बताते हुए पुलिस पर पक्षपात के आरोप लगाए और संबंधित सहयोगियों की जांच की मांग की। उधर, एएसपी हेमलता कुरील ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने और स्थिति पर नजर रखने की बात कही। डंग का विरोध : प्रदर्शनस्थल पर मौजूद भीड़ के पास विधायक हरदीपसिंह डंग भी पहुंचे। प्रदर्शन के पहले दिन उनके नहीं आने काे लेकर लाेगाें ने नारेबाजी की। विरोध हाेता देख डंग ने घोषणा की कि आरोपियों के मकानों पर जेसीबी नहीं चली तो मैं भी धरने पर बैठूंगा। हालात देख अंततः प्रशासन-नप ने दल बुलाया और कार्रवाई शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *