राजनांदगांव| तस्वीर संस्कारधानी की शाम की है। जहां प्रकृति का सुनहरा कैनवास नजर आ रहा है। सड़क पर लौटती रफ्तार के साथ सुकून भरा नजारा दिखाई दिया। उत्तर से आ रही सर्द हवा और प्रबल हो गई है। इससे तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी। जिले में बीते 20 दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर स्थिर है।


