शारदेय नवरात्र- नैना देवी के कपाट रात 2 बजे खुले:मिर्जापुर के विंध्यवासिनी धाम में हजारों की भीड़; कोलकाता में बांग्ला भाषा थीम पर सजे पंडाल

पूरे देश में सोमवार से शारदेय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा-पाठ की शुरुआत हो गई है। लोगों की भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी है। हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों के कपाट आधी रात से ही खोल दिए गए। बिलासपुर में मां नैना देवी मंदिर के कपाट रात 2 बजे, ऊना में मां चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे, कांगड़ा में मां ज्वाला, मां ब्रजेश्वरी और मां चामुंडा देवी के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिए गए। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के विध्यांचल और फिरोजाबाद के राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर में इतनी भीड़ है कि पैर रखने की जगह भी नहीं है। काशी में दुर्गा मंदिर में 1KM लंबी लाइन लगी है। देशभर से दुर्गा पंडालों की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। दक्षिण कोलकाता अशोक नगर संघ ने दुर्गा पूजा पंडाल को ‘बांग्ला, आमार मां आर भाषा’ थीम पर डिजाइन किया है, जिसका अर्थ है ‘बांगला मेरी मातृभाषा है’। इस बार नवरात्रि 10 दिनों की (22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक) रहेगी, क्योंकि चतुर्थी तिथि दो दिन तक रहेगी। दुर्गाष्टमी 31 सितंबर और महानवमी 1 अक्टूबर को रहेगी। 2 अक्टूबर को दशहरा मनेगा। पीएम मोदी ने पंडित जसराज का भजन शेयर करके शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट के जरिए देश को नवरात्रि की शुभकामनांए दी हैं। उन्होंने लिखा- “नवरात्रि शुद्ध भक्ति का पर्व है। बहुत से लोगों ने इस भक्ति को संगीत से व्यक्त किया है। पंडित जसराज का एक ऐसा ही भावपूर्ण गायन साझा कर रहा हूं। अगर आपने कोई भजन गाया है या आपका कोई पसंदीदा भजन है, तो कृपया उसे मेरे साथ साझा करें। मैं आने वाले दिनों में उनमें से कुछ पोस्ट करूंगा।” नवरात्रि विशेष : शैलपुत्री मां, सौम्यता और तप की अधिष्ठात्री: देवी माता के HD फोटो-वीडियो स्टेटस अपने नाम-फोटो के साथ शेयर और डाउनलोड करें। नवरात्रि आज से शुरू:सती जाना चाहती थीं पिता दक्ष के यज्ञ में, शिव जी ने रोका तो देवी के क्रोध से प्रकट हुईं दस महा विद्याएं नवरात्रि के पहले दिन के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *