शाला प्रवेशोत्सव आज, छात्रों को सम्मानित किया जाएगा

मनेंद्रगढ़ | जिले में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत होगी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समिति, पालकों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित करेगा। पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश और साइकिल दी जाएंगी। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक कर स्वागत किया जाएगा। उनका अभिनंदन कर उत्साह बढ़ाया जाएगा। प्रवेश उत्सव के दिन न्योता भोज भी होगा। बोर्ड परीक्षा और स्थानीय परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षण में सहयोग देने वाले उत्कृष्ट पालकों को भी सम्मान मिलेगा। यह सभी गतिविधियां विद्यालय परिवार की ओर से छात्र हित में की जाएंगी। इसका उद्देश्य शिक्षा सत्र 2025-26 में जिले को बेहतर शैक्षिक उपलब्धियां दिलाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *