शालेय प्रतियोगिता का समापन समारोह आज

बलौदाबाजार| 25वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह शनिवार को अपरान्ह 1:30 बजे से पं. चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल खेल मैदान बलौदाबाजार में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे। समारोह में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समापन अवसर पर प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को परितोषिक प्रदान किए जाएंगे। साथ ही राज्य के शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *