शासकीय-अर्धशासकीय वाहन चालक संघ के प्रदेश महामंत्री बने नरेंद्र:संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई, नवनियुक्त महामंत्री बोले- सबके सहयोग से होगा संगठन का विस्तार

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में पदस्थ नरेंद्र कुमार सिदार को शासकीय एवं अर्धशासकीय वाहन चालक संघ 16105 का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही संघ में खुशी का माहौल बन गया। सहकर्मियों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिदार ने कहा कि वे अपने पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय और राजकीय विश्वविद्यालयों में पदस्थ वाहन चालकों की समस्याओं को प्रांतीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि समय पर उनका समाधान हो सके। नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, विशेषकर वाहन चालक साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संघ और अधिक संगठित होगा। सिदार ने प्रांतीय पदाधिकारियों ताराचंद साहू, शैल चापड़ी, महेंद्र सिंह, महेश साहू, तिलक ध्रुव समेत सभी 16105 वाहन चालक साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से संघ को और मजबूत बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *