बालोद। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय कॉलेज अर्जुंदा में 20 दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार से शुरू हुई। मशरूम कल्टीवेशन से संबंिधत इस कार्यशाला का आयोजन वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा वनस्पति शास्त्र प्रयोगशाला में िकया गया। छात्र-छात्राओं को मशरूम कल्टीवेशन का प्रशिक्षण भी दिया गया। यह प्रशिक्षण भानु ठाकुर और विभागाध्यक्ष किशोर कुमार टंडन ने दिया। अतिथि व्याख्याता वनस्पति शास्त्र नरेंद्र साहू व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


