धमतरी| देश के वीर सपूतों के सम्मान में शहर में जगह-जगह पुरूषों की प्रतिमाएं स्थापित तो कर दिया है, लेकिन इसका रखरखाव को लेकर स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं है। सभी प्रतिमा स्थल के आसपास बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर लगा दिए जाते हैं, अथवा आसपास के दुकानदार प्रतिमा स्थल के अगल-बगल कचरा फेंककर इसकी खूबसूरती बिगाड़ने का ही काम कर रहे हैं। नगर घड़ी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल में अब तो टेंट व्यवसायी अपना सामान रखने का काम ला रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी ध्यान दे रहे है और न ही महापौर-सभापति। महापुरुषों की प्रतिमा वाले चौक-चौराहों में अव्यवस्था का आलम है। इस ओर जिम्मेदारों को संज्ञान में लेना चाहिए।


