शाहकोट में मर्डर का आरोपी अरेस्ट:​​​​​​​चरित्र पर शक के चलते किया पत्नी का कत्ल, वारदात के बाद भागा; आरोपी बिहार का रहने वाला

जालंधर के शाहकोट में महिला रानी के मर्डर केस में उसके पति को गिरफ्तार किया गयाहै। थाना शाहकोट में 6 दिसंबर को इसे लेकर मामला दर्ज हुआ था। शाहकोट थाने के इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच शुरू की तो पता चला कि महिला का पति और 2 बच्चे मिसिंग हैं। इससे पुलिस को महिला के पति मुन्ना कांति पर शक हुआ। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार का रहने वाला है। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इसके चलते ही उसने अपनी पत्नी का कत्ल किया। मकान मालिक ने दी थी हत्या की जानकारी
गांव कोटली गाजरां में महिला रानी की हत्या की जानकारी उनके मकान मालिक ने दी थी। जरनैल सिंह निवासी गांव कोटली गाजरां ने बताया कि वह डब्बरी रोड पर ठेके पर ली गई जमीन पर खेती करता है। 6 दिसंबर की शाम लगभग छह बजे, जब वह खेतों की ओर गया, तो उसने देखा कि एक मजदूर और एक महिला सड़क पर बैठे थे, जिनके साथ दो बच्चे भी थे। महिला उस मजदूर को ‘मुन्ना’ कहकर बुला रही थी और दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। दया भाव से, उसने उन्हें ठेके वाली जमीन पर बने कमरे में रहने की परमिशन दे दी। जब वह रविवार सुबह लगभग 8 बजे, जब वह अपने खेतों पर गया, तो उसने कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने जरनैल की शिकायत पर मुन्ना पुत्र राधे कामती, निवासी बिहार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *