शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के ढीकोला और लुल्लास जीएसएस पर मेंटेनेंस कार्य होने की वजह से इस क्षेत्र में करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि 33 केवी जीएसएस ढीकोला और लुलास पर ट्रांसफॉर्मर में ऑयल फिल्टर कार्य होने की वजह से क्षेत्र के ढीकोला, सूरत सिंह जी का खेड़ा, प्रतापपुरा, करमड़ास,गिरडीया, मुंडेती, पुराना लुलास के सम्बंधित क्षेत्र में ढीकोला फीडर से सुबह 10 बजे से 2 बजे तक और लुलास जीएसएस से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दोपहर 2 बजे से 5:30 तक बाधित रहेगी।


