शाह बोले- नेता गलत बयानबाजी नहीं करें:पचमढ़ी में कहा- 3 साल में सिंधु का पानी राजस्थान तक पहुंचेगा, पाकिस्तान बूंद-बूंद को तरसेगा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को एमपी के सांसद-विधायकों को गलत बयानबाजी न करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा- एक बार गलती हो जाती है, लेकिन दोबारा न हो। शाह ने ये बातें पचमढ़ी में आयोजित भाजपा सांसद-विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में कही। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। शाह ने कहा- पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी को तरसेगा
शाह ने उद्घाटन सत्र में जनसंघ से भाजपा 1951 से 2025 तक की चुनौती पूर्ण संघर्षशील यात्रा से लेकर वर्तमान के दौर में राजनीतिक स्थिति में पार्टी की मजबूती के वृत्तांत को सुनाया। उन्होंने कहा कि आने वाले 3 साल में सिंधु नदी का पानी गंगानगर तक बहेगा और पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा। देखिए कुछ तस्वीरें सांसदों-विधायकों ने किया पौधरोपण
इससे पहले पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विधायकों-सांसदों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पार्क का नाम अटल वाटिका रखा गया है। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *