शिअद प्रधान सुखबीर बादल का कांग्रेस पर निशाना:बोले-बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले नेताओं के नाम सार्वजनिक करें

पंजाब कांग्रेस पर शिअद प्रधान और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बादल ने X पर लिखा-कांग्रेस पार्टी को बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले अपने नेताओं के नाम तुरंत सार्वजनिक करने चाहिए, जिसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता परगट सिंह ने विधानसभा में और वरिष्ठ नेता सुखजिंदर रंधावा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वीकार भी किया है। इन नेताओं ने अपने बयानों से पंजाबियों के सामने यह सच्चाई उजागर कर दी है कि कैसे उनकी पार्टी कांग्रेस ने बेअदबी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति की और पंजाबियों को ब्लैकमेल करने के लिए एसआईटी का गठन किया। आप और कांग्रेस बराबर के दोषी-सुखबीर यह भी स्पष्ट है कि इस मामले में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही बराबर की दोषी हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने 2016 में मलेरकोटला में हुई बेअदबी की घटना के दोषियों को बचाने की पूरी कोशिश की थी।
दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव, जिन्हें बेअदबी के जघन्य अपराध का दोषी पाया गया था, को आप के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और हरजोत बैंस ने बचाने की पूरी कोशिश की थी। पंजाब में बेअदबी की घटनाएं आम आदमी पार्टी के गठन के बाद ही होने लगीं। इन मामलों की निष्पक्ष जांच से ही बेअदबी मामलों में आम आदमी पार्टी के नेताओं की भूमिका उजागर हो सकती है और इन मामलों की सच्चाई सामने आ सकती है, जिससे बेअदबी जैसे जघन्य अपराधों पर रोक लग सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *