शिकारियों ने 2 युवकों की लाश को डैम में फेंका:जंगली-सूअर के लिए लगाए करंट से हुई थी मौत;6 दिनों से लापता थे दोनों दोस्त

जशपुर में जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों जंगल में चिड़िया मारने गए थे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना तुमला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों का नाम दिलीप राम खड़िया (23) और विलियम कुजूर (31) नाम है। जो कि सेरमाटोली गांव के रहने वाले थे और दोस्त थे। दोनों युवक छह दिनों से लापता थे। जिसकी लाश कागजपुड़ा डैम से बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि करंट की चपेट में आने के बाद शिकारियों ने पकड़े जाने के डर से लाश को बोरे में भरकर डैम में फेंक दिया। आरोपी के गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में चार अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं। जिनकी तलाश जारी है। देखिए पहले ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, खड़िया और विलियम मजदूरी करते थे। 12 दिसंबर को दोनों ग्राम डांगबंधी के जंगल में चिड़िया मारने गए थे। देर रात तक दोनों नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 14 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डांगबंधी का रहने वाला आयटू लोहार (30) कागजपुडा डैम के पास घूम रहा है और उसके मूवमेंट संदिग्ध हैं। मौके पर पहुंची ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती से पूछताछ करने पर स्वीकारा सख्ती से पूछताछ करने के बाद उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चार साथियों के साथ मिलकर जंगल के पास स्थित एक अरहर के खेत में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए खुला बिजली का तार बिछाया गया था। रात्रि के समय जंगली सूअर के करंट की चपेट में आने की आशंका के चलते वे लोग अरहर के खेत के पास पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि करंट लगने से पड़ोसी ग्राम सेरमाटोली के दो व्यक्तियों विलियम कुजूर और दिलीप खड़िया की मौत हो चुकी थी। पौधों की झाड़ी के नीचे छिपाया लाश डरकर आरोपियों ने बिजली के तार हटाया। फिर दोनों शवों को बोरे में भरकर कागजपुड़ा डैम के पास बेशरम के पौधों की झाड़ी के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर दोनों शवों को बरामद कर लिया है और पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण करंट से झुलसना बताया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 238 और 3(5) के केस दर्ज किया है। वहीं गिरफ्तारी आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जल्द होगी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी- ASP इस मामले में ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट में जांच की गई और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शवों को बरामद किया है। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *