उमरिया जिले में गुरुवार को मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के क्षेत्र में शिकार के लिए लगाई गई 3 किलो जी आई तार और 28 खूंटी सहित एक बाइक भी जब्त की गई है। जानकारी के बाद निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी बेगलाल कोल ने खेत से लगे मरजदवा नाला से ट्रांसफार्मर तक तार खूंटी के सहारे लगाई थी। नाला के पास एक बाइक (एमपी 54 एमए 5103) खड़ी थी। वन विकास निगम ने बाइक और तार, खूंटी को जब्त कर वन अपराध के तहत कार्रवाई की है। परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी योगेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी बेगलाल कोल पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जांच की जा रही है। वन क्षेत्र से जुडे क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।


