शिक्षकों ने एआई से विषयों को सरल बनाना सीखा

भास्कर न्यूज | रायगढ़ ओपी जिंदल विद्यालय तराईमाल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय विशेष क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, भुवनेश्वर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य विषय था – कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और प्रशिक्षक के रूप में स्मिता साहू (शकुंतला विद्यालय, भिलाई) और टेसू गौरव सिंह (डीडब्लूपीएस, भाटापारा) उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ ज्ञान की देवी सरस्वती और संस्था के संस्थापक स्व. ओपी जिंदल की तस्वीर पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। अतिथियों और प्राचार्या अलका गोडबोले का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला चार सत्रों में आयोजित हुई। इसका उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीकों से अवगत कराना था ताकि वे विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकें। आधुनिक युग में शिक्षा के स्तर को सुधारने और शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए एआई टूल्स और डिजिटल तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि एआई की मदद से जटिल विषयों को सरल बनाया जा सकता है और छात्रों की व्यक्तिगत सीखने की क्षमता को बेहतर किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *