सरायकेला । अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश इकाई के आह्वान पर पहलगाम हत्याकांड के विरोध में जिले भर के समस्त शिक्षकों ने शुक्रवार को काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की। जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में 28 निहत्थे पर्यटकों से धर्म पूछकर व सिर्फ हिंदू होने के आधार पर अपनी पत्नी व बच्चों के सामने ही निर्मम हत्या किए जाने का शिक्षक समाज द्वारा कड़े शब्दों में निंदा की गई और इसे सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य बताया। शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता ने इस हत्याकांड के लिए जिम्मेदार सभी पक्षों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की। इस प्रतीकात्मक विरोध संबंधी आयोजन को सफल बनाने में संगठन के जिलाध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह, जिला महासचिव सुदामा माझी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ साहू, मनोज कुमार सिंह, संजय साहू सहित जिला कमेटी व अंचल कमेटी के सभी समर्पित संघीय पदाधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


