शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भोजन थाली और चम्मच भेंट किए:मकर संक्रांति पर पीलीबंगा के महात्मा गांधी स्कूल में हुआ वितरण

हनुमानगढ़ के पीलीबंगा स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) में मकर संक्रांति के अवसर पर शिक्षकों ने एक सराहनीय पहल की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत STEM आधारित प्रशिक्षण से जुड़े शिविर प्रभारी, प्रशिक्षकों और प्रशिक्षणार्थियों ने स्कूल के विद्यार्थियों को 135 भोजन थाली और 144 चम्मच भेंट किए। यह सामग्री स्कूल परिसर में एक सादे समारोह में विद्यार्थियों को समर्पित की गई। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि पर्व केवल परंपराओं का निर्वहन नहीं, बल्कि समाज और बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी एक अवसर होते हैं। भोजन थाली और अन्य आवश्यक सामग्री मिलने से विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ में खुशी का माहौल रहा। इस पहल से बच्चों का मनोबल बढ़ने के साथ-साथ उनमें सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता भी आएगी। कार्यक्रम में ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति सुरेन्द्र सिंह, शिविर प्रभारी भीम सैन और सुदेश गोदारा, दक्ष प्रशिक्षक कमल नंदा और मुकेश जांगु सहित कई प्रतिभागी शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी मजबूत करने पर जोर दिया। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य और स्टाफ ने इस सहयोग के लिए शिविर प्रभारी, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से स्कूल में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *