शिक्षकों पर नकेल, लगातार 3 दिन लेट पर एक दिन का कटेगा सीएल

जैंतगढ़| झारखंड शिक्षा विभाग ने लेट लतीफ स्कूल जाने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीन दिन लगातार लेट होने पर एक दिन का सीएल काटने का सख्त फरमान जारी होते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। पहले ही बायोमैट्रिक हाजिरी के कारण शिक्षकों की परेशानी बढ़ी हुई थी। अब इस फरमान ने उनकी नींद हराम कर दी है। शिक्षकों ने कहा इस फरमान का असर दूर-दराज से आने वाले शिक्षकों पर पड़ेगा। उन्हें कभी बाइक की समस्या, सड़क जाम तो कभी रेल फाटक बंद होने के कारण समस्या होती है। समय पर नहीं पहुंच पाते तो अक्सर नेटवर्क या सर्वर समस्या के कारण शिक्षकों को दस से पंद्रह मिनट हाजिरी बनाने में लग जाता है। वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। इससे सबसे अधिक प्रभावित पारा शिक्षक होंगे। जिन्हें मात्र 16 सीएल है। भाजपा के प्रदेश सदस्य सत्यपाल ने इसे स्वागत योग्य बताया है, पर पूछा है कि सारी कड़ाई गुरुजी पर ही क्यों अफसरों पर क्यों नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *