शिक्षक और बच्चों ने श्रमदान कर रोड को चलने लायक बनाया

भास्कर न्यूज | लातेहार सदर प्रखंड के अपग्रेड प्लस टू विद्यालय पांडेयपुरा जाने वाली सड़क जर्जर है। सड़क पर कीचड़ भर जाने से बच्चों और शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। बच्चे फिसलकर गिर रहे हैं। कई बच्चों ने स्कूल आना छोड़ दिया है। स्थिति को देखते हुए विद्यालय के शिक्षक आशीष कुमार सिन्हा, मिलियुनूस कुजूर, प्रियंका कुजूर, उर्मिला कुमारी, मंगीता कुमारी, नीरा कुमारी, उर्मिला टोप्पो, मनोज यादव और बच्चों ने मिलकर श्रमदान किया। कीचड़ भरी सड़क पर ईंट, बालू और मिट्टी डालकर उसे चलने लायक बनाया। शिक्षक आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि लगातार बारिश से सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ है। हर दिन बच्चे गिर रहे थे। स्कूल तक पहुंचने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं है। मुख्य सड़क से कुछ दूरी तक पीसीसी सड़क बनी है, लेकिन स्कूल तक नहीं पहुंचती। पंचायत स्तर पर 15वें वित्त आयोग जैसे फंड होने के बावजूद स्कूल तक सड़क नहीं बन पाई। इससे पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस योजना के तहत जो सबसे जनउपयोगी है। वहां कार्य नहीं किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *