शिक्षक जीवन पर्यंत ज्ञान बांटते हैं उनसे हमें सीख लेनी चाहिए: सतीश

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव/ डोंगरगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव ने सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अति​ि​थ डीएमसी सतीश ब्यौहारे ​​थे। अध्यक्षता बीईओ राजूराम साहू ने की। विशेष अतिथि​ बीआरसी भगत सिंह ठाकुर, एबीईओ भारती आहूजा आर्य, अमरीका देवांगन, लेखापाल राजेश खापर्डे थे। सेवानिवृत्त प्रधान पाठक मिडिल स्कूल तुमड़ीलेवा परदेशी राम साहू, मिडिल स्कूल धौराभाठा असवन कुमार वर्मा, प्राथमिक शाला मकरनपुर रोमनाथ महिलांगे, शिक्षक मिडिल स्कूल गौरीनगर शशिता गंगबेर, सहायक शिक्षक रीवागहन लीलाधर साहू, शिक्षक चिखली रागिनी श्रीवास्तव, शिक्षक मोहड़ सुरेश जैन ने अपने-अपने शिक्षकीय जीवन का अनुभव बताया। 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त प्रधान पाठक व शिक्षकों का अतिथियों ने प्रमाण पत्र, शॉल, श्रीफल, मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया। ब्यौहारे ने कहा शिक्षक जीवन पर्यंत ज्ञान बांटते रहता है, उनसे हमें हमेशा सीख लेनी चाहिए। राजू राम ने भी संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *