शिक्षक बोले- अवकाश कैलेंडर में कई त्रुटियां, इसमें तत्काल सुधार जरूरी

झारखंड सरकार ने वर्ष 2026 के लिए राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों का एकीकृत वार्षिक अवकाश कैलेंडर प्रकाशित कर दिया है। यह कैलेंडर जेसीईआरटी, रांची द्वारा बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें विद्यालयों के लिए कुल 60 अवकाश दिवस निर्धारित किए गए हैं। इधर, शिक्षकों ने प्राथमिक, मध्य और अल्पसंख्यक विद्यालयों के लिए जारी अवकाश कैलेंडर में त्रुटियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि 27 मई को बकरीद / ईद-उल-अजहा को ग्रीष्मावकाश में जोड़ना उचित नहीं है। दुर्गा पूजा, छठ, ईद-उल-फित्र और ईद-उल-अजहा जैसे प्रमुख पर्वों में अवकाश बढ़ाया जाना चाहिए। स्थानीय पर्व और मेलों को देखते हुए विद्यालय स्तर पर एक दिन का अवकाश तय करने की पूर्व की छूट बहाल की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *