शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार

भास्कर न्यूज | बालोतरा शहर के डाक बंगला परिसर में जिलाध्यक्ष ठाकराराम प्रजापत की अध्यक्षता में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान प्रदेश सलाहकार पाबूलाल भाटी, जिला संरक्षक लाधाराम चौधरी, सभाध्यक्ष हनुमानराम राइका, जिला महामंत्री दीपाराम डेलू, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण लोहिया की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। कार्यकारिणी में बालोतरा जिले के सभी नौ ब्लॉक पाटोदी, बायतु, गिड़ा, कल्याणपुर, सिवाना, सिणधरी, पायला कला, समदड़ी व बालोतरा के राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मूलाराम सारण, डालूराम थोरी, जिला उपाध्यक्ष जूंझाराम डेलू, पवन कुमार प्रजापत, आसूराम गोदारा, महेंद्र कुमार खोथ, जिला उपमहामंत्री खेमराज गुर्जर, वगताराम लिंबा, जिला सहकोषाध्यक्ष पूनमाराम लेगा, सफी मोहम्मद तेली, जिला संगठन मंत्री बगताराम थोरी, जिला सह संगठन मंत्री प्रेमचंद प्रजापत, थानाराम, जिला मीडिया प्रभारी वगताराम खोथ, जिला सहमीडिया प्रभारी बेगाराम, जिला प्रचार मंत्री पुरखाराम डेलू, जिला सहप्रचार मंत्री परबतराम सुथार, जिला प्रवक्ता लक्ष्मणराम प्रजापत, विष्णु कुमार मूढ़, जिला महिला मंत्री बीनारानी, जिला सह महिला मंत्री पुष्पा चौधरी, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि गुणेश कुमार गोदारा, उप प्राचार्य प्रतिनिधि संतोष कुमार गोदारा, व्याख्याता प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार जोगसन, वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि भूराराम प्रजापत, तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल द्वितीय प्रतिनिधि बृजकिशोर जाजड़ा, तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम प्रतिनिधि भवानीसिंह गोदारा, वरिष्ठ प्रबोधक प्रतिनिधि अमराराम बेनीवाल, प्रबोधक प्रतिनिधि भट्टाराम गर्ग, कम्प्यूटर अनुदेशक प्रतिनिधि श्रवण कुमार, चेतन बोस, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि दुर्गसिंह परिहार, सहायक शिक्षक प्रतिनिधि खम्माराम छोटिया, कनिष्ठ शिक्षक प्रतिनिधि कालूराम भील, पंचायत सहायक प्रतिनिधि मंगलेश कुमार, राणाराम, संविदा अध्यापक प्रतिनिधि किशनाराम सुथार, निजी शिक्षण संस्थान प्रतिनिधि दलाराम गढवीर, जिला कार्यकारिणी सदस्य गणपत काकड़, आइदानराम गोदारा, रूपाराम खोड़, रमेश कुमार प्रजापत, ठाकराराम मुंडेल, हनुमंतसिंह इंदा, मोतीराम, ठाकराराम पोटलिया, दूदाराम खोथ, खेमाराम, रमेश मेघवाल, पप्पाराम गोदारा, चौथाराम देवासी, श्रवण कुमार द्विवेदी, रणछोड़राम को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ठाकराराम प्रजापत ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन के प्रमुख उद्देश्यों से अवगत करवाया। संगठन के प्रति समर्पित भाव से शिक्षक हितों के प्रति शपथ दिलाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *