भास्कर न्यूज | महासमुंद छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ प्रांतीय बैठक के आयोजन में संगठन हित में अनेकों चर्चा करते हुए प्रांतीय प्रमुख संगठन मंत्री व प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर के सहमति से छग शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री उमेश भारती गोस्वामी को कार्यकारी प्रांताध्यक्ष का दायित्व दिया गया। वे कई सालों से छग शिक्षक संघ के कर्मठ सिपाही रहे हैं वे प्रमुख संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष प्रांतीय मंत्री, प्रांतीय महामंत्री के दायित्व का कुशलपूर्वक निर्वहन कर चुके हैं इसी तारतम्य में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। छग शिक्षक संघ प्रांतीय इकाई के बैठक दौरान अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिसमें प्रमुख रुप से आय-व्यय, खाता हस्तांतरण आगामी दिनों संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन व 23 जनवरी के पहले समस्त विद्यालयों में कर्तव्यबोध दिवस का आयोजन और सभी कालातीत जिला व ब्लाक इकाईयो का अतिशीघ्र निर्वाचन पूरा कराई जावे साथ ही सदस्यता अभियान का विस्तार करते हुये अधिकाधिक संख्या में नये साथियों को जोड़ने के विषय पर चर्चा किया गया। बैठक में प्रमुख रुप से वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति अतिशीघ्र किये जाने एवं प्रधान पाठक, व्याख्याताओं के पदोन्नति पर चर्चा हुई । अभी अभी बी.एड योग्यताधारी शिक्षकों को नौकरी से निकाले जाने पर विरोध करते हुये उन्हें अतिशीघ्र विभागीय समायोजन की बात की गई। इस दौरान उमेश भारती गोस्वामी को नवीन दायित्व दिये जाने पर ओंकार सिंह ठाकुर, संजय सिंह ठाकुर, मनोज राय व अन्य रहे।


