शिक्षक संघ ने की एसपी से मुलाकात

सिमडेगा|जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शनिवार को महावीर चौक पर समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर मे नाई समाज एवं स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।समारोह की अध्यक्षता रमेश ठाकुर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। रमेश ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर द्वारा लागू की गई आरक्षण नीति, मुफ्त शिक्षा और समान अवसर की व्यवस्था को ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम में अरुण ठाकुर, राजू ठाकुर, बजरंग ठाकुर, विजय ठाकुर, शिव पुराण ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, विकास ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, संजय ठाकुर , उदय ठाकुर आदि उपस्थित थे। सिमडेगा| अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे से शिष्टाचार मुलाकात हेतु मिला। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा पुलिस अधीक्षक को बुके भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान शिक्षक समुदाय एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय,आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों को और अधिक मजबूत करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। इसी क्रम में संघ की ओर से पुलिस बनाम शिक्षक मैत्री क्रिकेट मैच के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया। जिसे पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार करते हुए अपनी सहमति प्रदान की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य संजय कुमार, सुबोध कुमार, विष्णुदेव प्रसाद, संजय वर्मा, सुमंत चंद्र महतो एवं जगरनाथ राम उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *