शिक्षक संवर्ग कैंप में 260 से ज्यादा शिकायतें आईं:क्रमोन्नति-एरियर्स की कंप्लेन सबसे अधिक, डीईओ बोले- 1 महीने में निराकरण करेंगे

बालाघाट जिले में लोक शिक्षक संचालनालय भोपाल के आयोजित शिक्षक संवर्ग के जिला स्तरीय समस्या निवारण कैंप में 260 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। इसमें ज्यादातर शिकायतें क्रमोन्नति, एरियर्स, अर्जित अवकाश के नगदीकरण के अलावा अन्य शामिल हैं। शिक्षा विभाग में महीनों से पेंडिंग शिकायतें स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक संवर्गाें की कितनी समस्याएं हैं। इसका पता बीते 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक एक्सीलेंस स्कूल में लगाए गए जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर में पहुंची शिकायतों से चलता है। कई शिकायतें तो ऐसी भी हैं, जिनका निराकरण महीनों से नहीं हो पाया है। शिकायतों को लेकर डीईओ अश्विनी उपाध्याय ने मीडिया से कहा कि एक महीने के भीतर समस्याओं को हल कर दिया जाएगा। इसमें जिला स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर वहीं लोक शिक्षण संचालनालय स्तर की समस्याओं का निराकरण आयुक्त स्तर पर किया जाएगा। डीईओ बोले- 1 महीने में शिकायतों का निराकरण करेंगे डीईओ अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के 7 विकासखंडों से लगभग 260 समस्याएं मिली हैं। जो और शाम तक और बढ़ सकती हैं। जिसकी समीक्षा की जाएगी। ज्यादातर समस्याएं विकासखंड स्तर की हैं और कोषालय से जुड़ी हैं। जिसे एक महीने में निराकृत कर दिया जाएगा और जो समस्याएं वरिष्ठ स्तर की हैं। उन्हें लोक शिक्षण संचालनालय भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *