राज्य के जिन शिक्षा अधिकारियों ने पीएम श्री स्कूलों का निरीक्षण और अवलोकन नहीं किया है। उन्हें अब 7 फरवरी को आवंटित पीएम श्री स्कूल का अवलोकन करना होगा। दरअसल, पूर्व में शिक्षा अधिकारियों को 31 जनवरी तक प्रदेश में संचालित 402 पीएम श्री स्कूलों का अवलोकन करने के निर्देश दिए गए। लेकिन कार्य की अधिकता के कारण कुछ शिक्षा अधिकारी निर्धारित समय पर अवलोकन का कार्य पूरा नहीं कर सके। अब माध्यमिक शिक्षा के उपनिदेशक जयदीप ने संबंधित अधिकारियों को आवंटित पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण 7 फरवरी तक करने के निर्देश दिए हैं।


