शिक्षा क्रांति के तहत 1.10 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन

पट्टी | पंजाब के परिवहन और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को पट्टी हलके के छह सरकारी स्कूलों में 1 करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले बुनियादी ढांचे के विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। यह कार्य ‘शिक्षा क्रांति’ पहल के तहत किया गया। मंत्री भुल्लर ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल ठठा, चौधरीवाला, दरगापुर, खेड़ा, सरकारी हाई स्कूल ददेहर साहिब और ठठिया महंतां में इन प्रोजेक्टों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का मकसद सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इस मौके पर चेयरमैन दिलबाग सिंह, डीईओ एलीमेंट्री शिक्षा जगविंदर सिंह लहरी, हलका इंचार्ज जसविंदर सिंह, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन, मीडिया इंचार्ज अवतार सिंह ढिल्लों आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *