शिक्षा में कौशल विकास को केंद्र मानकर करें कार्य, बेहतर परिणाम आएंगे : रामावतार

भास्कर न्यूज | गुमला विद्या भारती झारखंड द्वारा नए संकल्पों और प्रगतिशील उद्देश्यों के साथ प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन 2025 डीएसपी रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में शुरू हुआ। विद्यालय के घोष दल के भैया बहनों ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ओम तथा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुआ। मंच का संचालन गुमला विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने की वही अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा द्वारा की गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव नकुल शर्मा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के उद्देश्य और लक्ष्य को सभी प्रधानाचार्य के समक्ष रखी। क्षेत्रीय मंत्री रामावतार नरसरिया ने विद्यालय के अकाउंट्स और उनके रख रखाव के बारे में जानकारी दी। भैया बहनों को कौशल विकास तथा अपनी संस्कृति- संस्कार से जोड़ने की बात कही। प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन के बारे में बताते हुए कहा कि अपने विद्यालयों की कमी और स्कूल को बेहतर संचालन करने के लिए क्या पहल किया जा सकें। जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकें। साथ ही साथ बच्चों को पठन-पाठन के लिए जागरूक करना है। इसके लिए शिक्षकों को भी अपने स्तर से प्रशिक्षण दें। जो बच्चों को लाभान्वित कर सकें। नकुल शर्मा ने कहा कि विद्या विकास समिति पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे अनुशासन के लिए जाना जाता है। हमें इस अनुशासन को और बेहतर करने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का सहयोग लेने की आवश्यकता है, तभी जाकर हम अच्छा कर सकते है। इस दौरान कई प्रधानाध्यापकों ने भी अपना मंतव्य दिया। इस अवसर पर विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव नकुल शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीरामी, क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के रामअवतार नरसरिया, विद्या भारती दक्षिण मध्य क्षेत्र के मंत्री ए लक्ष्मण राव, प्रदेश सह मंत्री विद्या विकास समिति झारखंड की डॉक्टर पूजा तथा स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकिशोर रजक, सचिव विजय बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष अशोक मुकुल,पूर्व छात्र परिषद भैया राजेश कुमार, अनमोल कुमार, संजीव मालानी सहित विद्या विकास समिति के सभी अधिकारी एवं पूर्णकालिक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *