भास्कर न्यूज | अमृतसर दर्जा चार कर्मचारी एसोसिएशन (शिक्षा विभाग) की बैठक पंजाब प्रधान विजय पाल बिलासपुर और जनरल सेक्रेटरी कुलदीप सिंह खालड़ा की अध्यक्षता में मोगा में हुई। बैठक में अलग-अलग जिलों के प्रधान शामिल हुए। एसोसिएशन के पंजाब प्रधान विजय पाल ने कहा कि लंबे समय से दर्जा चार मुलाजिमों की बतौर एसएलए की तरक्की नहीं की जा रही है। विभाग लंबे समय से तरक्की का काम लटका रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि दर्जा चार कर्मचारियों के ग्रेड-पे में वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के सबी कर्मचारियों के ग्रेड-पे में वृद्धि की गई है, लेकिन दर्जा चार मुलाजिमों से ही सौतेला व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कच्चे दर्जा चार मुलाजिम जो स्कूलों में स्वीपर और चौकीदारी का काम कर रहे हैं, उनके वेतन में वृद्धि की जाए। उन्होंने चौकीदार कर्मचारियों का चौकीदार भत्ता 4800 रुपए करना और पीयन कम चौकीदार से एक डयूटी लेने की मांग की।


