शिक्षा, सेवा समाज की उन्नति का आधार: गरदेजी:देशवाल सोसायटी ने स्थापना दिवस पर अस्पताल में बांटे फल

डीडवाना में देशवाल एज्युकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने अपने 10वें स्थापना दिवस पर राजकीय बांगड़ अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर हाफिज अशरफ गरदेजी ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और सेवा किसी भी समाज की उन्नति का मजबूत आधार हैं। सोसायटी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए। संस्था के सदस्यों ने इस दौरान सेवा भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने बताया कि देशवाल एज्युकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी वर्ष 2017 से शिक्षा के प्रसार और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था अपने मूल उद्देश्यों को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मशहूर हास्य कलाकार छोटू भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने मरीजों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर असगर खुनखुना, इमरान फुटप्रिंट, हाफिज सिकंदर, मुकीम रामसाबास, शाहरुख खुनखुना, दिलशाद, मोहसिन, परवेज खिंची, साजिद, सोयल और अल्ताफ पड़िहार सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *