भास्कर न्यूज|कुडू अखिल भारतीय धोबी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन कांके के सुकुरहुटू में संचालित स्व. रामचंद्र बैठा जीबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव व विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष थे। राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित व डॉ. भीम राव अम्बेडकर व बाबा संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। प्रथम सत्र में विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में चल रहीं सामाजिक कार्य का लेखा-जोखा पेश किया। द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय महासचिव अंता राम ने राष्ट्रीय अधिवेशन की महता व देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले कार्यक्रमों व राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी करते हुए राष्ट्रीय प्रवेक्षक व राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी की घोषणा किए। राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया ने कहा कि धोबी समाज देश के 11 राज्यों व तीन केंद्र शासित प्रदेश में ओबीसी में शामिल हैं। केंद्र सरकार व राज्य के सरकारों से मांग किया जा चुका है लेकिन सफलता नहीं मिली है। 11 राज्यों व तीन केंद्र शासित प्रदेश में धोबी समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा जागरूकता व एकजुटता के आभाव में कमजोर हों गया है, राष्ट्रीय अधिवेशन को कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित किया। मंच संचालन उपेन्द्र कुमार रजक व अमित कुमार ने किया। मौके पर राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार राजेंद्र आहिरे राष्ट्रीय महासचिव अंता राम राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल चौहान उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार आर्य कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष पंपाणा राव एकसाथ बोरसे, सदाशिव ठाकरे, अरूण कनौजिया, राम विजय कनौजिया, शैलेंद्र कुमार कनौजिया, राजू कनौजिया, रविंद्र कुमार, हरिश धोबी वाला, कर्नाटक के नागराज, मदन लाल, महेश राजवानियां, गोपाल बाणियां शामिल थे।


