शिप्रा नदी में मिला देवास के लापता युवक का शव:तीन दिन पहले ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला

देवास जिले के आनंदपुर डूंगरिया गांव के रहने वाले 27 वर्षीय रविन्द्र मोर्य का शव शिप्रा नदी में मिला है। रविन्द्र पिछले तीन दिनों से लापता था। गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने नदी में शव उतराता हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना देवास और शिप्रा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। जांच में मृतक की पहचान रविन्द्र मोर्य के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रविन्द्र तीन दिन पहले ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बाइक भी मिली
रविन्द्र के लापता होने पर परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस को एक दिन पहले उसकी बाइक भी शिप्रा थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला था। शव शिप्रा नदी के इंदौर जिले वाले हिस्से में मिला है, इसलिए पोस्टमार्टम के लिए शव को इंदौर भेजा गया है। पुलिस को आशंका है कि युवक ने नदी में छलांग लगाई होगी। हालांकि, मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *