शिप्रा में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव:देवास में एक दिन से लापता थी; शिनाख्त नहीं हो पा रही थी, बेटे ने पहचाना

देवास में शिप्रा नदी से मिले महिला के शव बुधवार को पहचान हुई। मृतका लता पति मोहनलाल परमार (45) थीं, जो इंदौर के मांगलिया क्षेत्र के कदवाली बुजुर्ग की रहने वाली थीं। पुलिस ने उनका शव कल नदी से बरामद किया था। परिजनों ने बताया कि लता कल दोपहर बाद घर से लापता हो गई थीं। शाम से उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह सूचना मिलने पर उनके बेटे नवीन ने शव की पहचान की। बेटे को दोस्त से मिली शव मिलने की सूचना नवीन ने बताया कि लता के पति इंदौर में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। आज जिला अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेटे के अनुसार, कल दोपहर मां घर से निकली थीं। उस समय वह और उनके पिता घर पर नहीं थे। बाद में एक दोस्त से उन्हें मां का शव मिलने की जानकारी मिली। उन्होंने कल ही कई जगह फोन कर तलाश की थी। आज पुलिस के पास जाने से पहले ही उन्हें यह सूचना मिल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *